Search

 
 
 

झारखंड में हर दिन औसतन 64 अभियुक्त हो रहे गिरफ्तार

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस की हालिया रिपोर्ट राज्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार हो रही प्रगति को दर्शाती है. रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक महीने में झारखंड पुलिस ने कुल 1901 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यानी झारखंड पुलिस हर दिन औसतन 64 अपराधियों को पकड़ने में सफल रही है, जो पुलिस की सक्रियता और निगरानी तंत्र की मजबूती को साबित करता है. जिलावार गिरफ्तारियों का विवरण : गिरफ्तारियों के आंकड़ों पर गौर करें तो रांची जिला 182 अभियुक्तों के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद जमशेदपुर (176) और देवघर (144) का स्थान है. वहीं दूसरी ओर लोहरदगा (20) और पाकुड़ (19) में सबसे कम गिरफ्तारियां हुईं. रेलवे क्षेत्रों में भी सीमित कार्रवाई देखने को मिली.
- रांची : 182 - जमशेदपुर : 176 - देवघर : 144 - गढ़वा : 132 - धनबाद : 112 - हजारीबाग :  105 - खूंटी : 103 - गिरिडीह :  96 - चतरा : 87 - बोकारो : 86 - पलामू  : 76 - कोडरमा : 75 - साहेबगंज : 70 - जामताड़ा :  68 - लातेहार : 65 - गुमला : 57 - सरायकेला : 49 - चाईबासा : 45 - गोड्डा : 44 - रामगढ़ : 33 - सिमडेगा : 36
 
कम गिरफ्तारी वाले जिले :  - लोहरदगा  : 20 - पाकुड़ : 19 - रेल धनबाद रेलवे क्षेत्र : 7 - रेल जमशेदपुर रेलवे क्षेत्र : 5
हथियार और विस्फोटक भी बरामद : गिरफ्तारियों के अलावा, पुलिस को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये हैं. इस अवधि के दौरान 47 हथियार, 1249 राउंड गोलियां और तीन बम जब्त किये गये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही