Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कोडरमा से जाएंगे 2000 कार्यकर्ता

Koderma : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक कोडरमा सांसद के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता नितेश चंद्रवंशी ने की. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं कोडरमा जिला के प्रभारी टुन्नू गोप उपस्थित थे. बैठक में  जिला अध्यक्ष  श्री चंद्रवंशी ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से सभी मंडलों में बन रहे बूथों की संख्या का वृत्त लिया,  साथ ही साथ सभी मंडल अध्यक्षों को शेष बचे हुए सभी बूथ कमेटी को अविलंब 5 दिन के अंदर बनाकर सौंपने को कहा. अपने मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर कमेटी का निर्माण करने का भी टास्क दिया. अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ता कोडरमा जिला से रांची के लिए जाएंगे. प्रभारी श्री गोप ने कहा हमें कोडरमा जिला को मजबूत बनाना है. पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना है. अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए बूथ कमेटी मजबूत बननी होगी. मुख्य अतिथि प्रदेश 20 सूत्री पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा के इतिहास को बताया. कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विषम परिस्थिति में भी देश के साथ खड़े रहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं. इसे भी पढ़ें :  खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड

11 अप्रैल को रांची चलने का आह्वान 

हेमंत सरकार के कार्यकाल के विरोध में 11 अप्रैल को रांची चलने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. बताया कि 11 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को झारखंड सचिवालय घेराव करना है. राकेश प्रसाद ने 11 अप्रैल के कार्यक्रम का जायजा लिया. कोडरमा जिला से लगभग 2000 कार्यकर्ता रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, रवि मोदी पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, सुरेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी बिहारी, जयप्रकाश राम, देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शिव लाल सिंह, जूही दासगुप्ता, राजकुमार यादव, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, महेंद्र  यादव, कांति देवी, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, जिले के मंडल अध्यक्षों में राजेश सिन्हा, नरेंद्र पाल सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश राम, जय शंकर प्रसाद, विजय यादव, रामदेव मोदी, द्वारका राणा एवं सभी मंडलों के महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल एवं विभिन्न मंडलों से आए हुए कार्यकर्ता उपस्थित थे. [caption id="attachment_601857" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/07rc_m_158_07042023_1.jpg"

alt="बैठक में शामिल कार्यकर्ता" width="1152" height="519" /> बैठक में शामिल कार्यकर्ता[/caption] इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-will-acquire-48-acres-of-land-of-109-people/">रांची

जिला प्रशासन 109 लोगों की 48 एकड़ जमीन का करेगा अधिग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही