Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के संकल्प पत्र पर राहुल ने कहा, इसमें दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोजगारी... युवा मोदी के झांसे में नहीं आने वाले

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा. इससे पहले किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की बीमारी नहीं हुई. कहा कि भाजपा हर बार नया गोलपोस्ट बनाती है और पुराने का हिसाब दिये बगैर नये की तैयारी करने लगती है. New Delhi : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया. भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषणों से दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोज़गारी. कहा कि  लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाले. अब वे कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में रोजगार क्रांति लायेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संकल्प पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि यह बात अब साफ हो गयी है कि भाजपा के पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं है.

महंगाई इतनी बढ़ गयी है... लेकिन मोदी को इसकी फिक्र नहीं है

श्री खड़गे ने कहा, अपने कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो. कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गयी है... लेकिन मोदी को इसकी फिक्र नहीं है. उन्होंने जो ट्रेलर दिखाया है, उसमें ना डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी करते की बात है और ना ही गैस सिलेंडर की कीमत कम करने की. कहा कि फूड सिक्योरिटी एक्ट कांग्रेस लेकर आयी. आपने(मोदी) अगर हमारे द्वारा दिये गये राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है तो वह कोई उपकार नहीं है.

मोदी बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा. इससे पहले किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की बीमारी नहीं हुई. कहा कि भाजपा हर बार नया गोलपोस्ट बनाती है और पुराने का हिसाब दिये बगैर नये की तैयारी करने लगती है. खेड़ा ने पूछा, पिछले 10 सालों के जुमलों और वादों का क्या हुआ? आपने( पीएम मोदी) 2014 में जो कहा, 2019 में आपने उस पर कोई हिसाब नहीं दिया और आपने नया जुमला डाल दिया. गोलपोस्ट बदल दिया. 2024 में आप 2047 के बारे में बात कर रहे हैं. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेंगे. पूछा कि क्या आप वहां (2036 में) सरकार में होंगे? आपको पहले 5 साल का हिसाब देना चाहिए. पवन खेड़ा ने कहा कि वे बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं, लेकिन वे इतना झूठ बोल चुके हैं कि अब कोई उन पर भरोसा नहीं करता.

भाजपा के घोषणा पत्र पर सिर्फ हंसा जा सकता है

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, भाजपा के घोषणा पत्र पर सिर्फ हंसा जा सकता है. पीएम मोदी ने 2014 में खुद कहा था कि 15 लाख रुपये सबको मिलेंगे लेकिन हुआ क्या? पिछले 10 सालों में तीन गुना बेरोजगारी बढ़ गयी है. कहा कि आज किसी की साख खत्म हुई है तो वो खुद पीएम मोदी की हुई है. तिवारी ने कहा कि जिस आदमी की खुद गारंटी नहीं है उसकी गारंटी का क्या मान? [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही