Search

 
 
 

75 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थी परिषद का छात्र हुंकार सम्मेलन

 
Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में  शुक्रवार को रांची महानगर विद्यार्थी परिषद द्वारा रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में छात्र हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में वर्तमान शैक्षणिक, सामाजिक और रोजगार की स्थिति के साथ महिला सुरक्षा पर मंथन किया. कार्यक्रम की शुरूआत रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश पांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रदेश अध्यक्ष ओपी सिन्हा के साथ विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया.

दो प्रस्ताव पारित किये गये

डॉ रमेश पांडे ने कहा की विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो छात्रों के भविष्य की चिंता करती है. क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि अभाविप युवाओं में सकारात्मकता का भाव जागृत करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है. स्वागत समिति के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि इससे अच्छा कोई छात्र संगठन नहीं है. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रोमा तिर्की व दुर्गेश यादव के प्रस्ताव पारित किये गये. मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य विशाल सिंह , झारखंड प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क प्रमुख दुर्गेश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य डॉ पंकज कुमार सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – विभावि">https://lagatar.in/workshop-on-smart-moves-for-great-placements-at-vbu-students-given-tips-for-better-placements/">विभावि

में ‘स्मार्ट मूव्स फॉर ग्रेट प्लेसमेंट्स’ विषय पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को द‍िए बेहतर प्लेसमेंट के ट‍िप्‍स
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही