Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली पर झारखंडवासी दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे, गाइडलाइन जारी

Ranchi :   रांची समेत झारखंड में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली में पटाखे जलाने को लेकर समय निर्धारित किया है. इसको लेकर गाइडलाइन जारी किये गये हैं. गाइडलाइन  के अनुसार, दीपावली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति है. साथ ही लोगों को कम आवाज (125 डीबी ए से कम) वाले पटाखे जलाने को कहा गया है. छठ पूजा में सुबह छह से आठ बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे. वहीं  क्रिसमस और नये साल में मध्य रात्रि 11:55  से 12:30 बजे तक आप पटाखे फोड़ सकेंगे. इसे भी पढ़ें : शी">https://lagatar.in/xi-jinping-elected-general-secretary-of-the-communist-party-of-china-for-a-record-third-time/">शी

जिनफिंग रिकॉर्ड तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव चुने गये

उल्लंघन करने वालों पर होगी उचित कार्रवाई

झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद ने 1 दिसंबर 2020 को कोर्ट द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है. दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188  एवं वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 37 एवं अन्य अधिनियमों के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : T20">https://lagatar.in/t20-world-cup-in-a-short-time-a-great-match-between-india-and-pakistan-crowds-started-gathering-in-melbourne/">T20

वर्ल्‍ड कप : थोड़ी देर में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, मेलबर्न में जुटने लगी भीड़
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही