Search

 
 
 

राहुल गांधी को चुनाव आयोग की एडवाइजरी पर कांग्रेस ने EC से पूछा, पीएम मोदी, अमित शाह को नोटिस क्यों नहीं भेजते ?

 
New Delhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनाव आयोग द्वारा एडवाइजरी जारी किये जाने पर कांग्रेस आयोग पर हमलावर हो गयी है. जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं बोलता. पूछा कि यह निष्पक्ष संस्था है. किसके इशारे पर चल रही है? आयोग को हिम्मत दिखाते हुए पीएम मोदी, अमित शाह को भी नोटिस भेजना चाहिए. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के लिए पनौती  जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर एडवाइजरी जारी 

चुनाव आयोग की एडवाइजरी में प्रधानमंत्री पर की गयी बयानबाजी पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और राहुल गांधी के जवाब के संदर्भ में कांग्रेस नेता को भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने को कहा है. सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के लिए पनौती और जेबकतरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है. भाजपा ने चुनाव आयोग को इस मामले में शिकायत भेजी थी, जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए पिछले साल 23 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. चुनाव आयोग की इस एडवाइजरी पर कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमलावर है.

पीएम मोदी खुलकर कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली के नाम पर वोट मांग रहे थे

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है. कहा है इलेक्शन कमीशन पक्षपात कर रहा है. उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी खुलकर कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली के नाम पर वोट मांग रहे थे. मोदी पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे थे तो आप क्या कर रहे थे. आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के बयानों पर आंखें बंद कर लेता है.

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती लोगों को श्रीनगर लाया जा रहा है.

पीएम मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने कहा कि, क्या मनमोहन सिंह वहां नहीं जाते थे? पीएम मोदी इवेंट मैनेजर करार देते हुए कहा कि वह हर चीज को इवेंट बना देते हैं. जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि धमकी देकर जबरदस्ती लोगों को श्रीनगर लाया जा रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही