Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट के सामने मनाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और भाजमो नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि बापू और लाल बहादुर शास्त्री ने देश के इतिहास को गढ़ा है. महात्मा गांधी ने सदैव लोगों से असत्य, अन्याय और दमन के खिलाफ प्रतिकार करने की अपील की. उनका मानना था कि ये तीनों कुरीतियों के खिलाफ यदि हम प्रतिकार नहीं करेंगे तो कायर कहलाएंगे. उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्ग, पिछड़े समूह, गरीब, दबे कुचले के उत्थान और विकास की बात कही है. उनकी सोच थी कि जब तक समाज के इन तबकों का विकास नहीं होगा तब तक देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : जेआरडी">https://lagatar.in/union-tribal-minister-arjun-munda-inaugurates-national-archery-championship-at-jrd-sports-complex/">जेआरडी
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन अन्होंने जीवन भर अहिंसा और नैतिकता का पाठ पढ़ाया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी ने किया. स्वागत भाषण सुबोध श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, पेयजल विभाग प्रभारी शंकर कर्माकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, असीम पाठक, बलकार सिंह, गोल्डन पांडे, विकास सिंह, सीमा दास, काकुली मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
गांधी जयंती पर विधायक सरयू बोले- गांधी व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलें और कमजोर की मदद करें

Leave a Comment