Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोइलकेरा-चाईबासा मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट कर पुलिया किया क्षतिग्रस्त, बैनर-पोस्टर लगाया, केन बम बांधा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : एक करोड़ के ईनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा व शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों ने गोइलकेरा-चाईबासा मार्ग पुलिया को विस्फोट कर उड़ा दिया. कोल्हान में रात 12 बजे से अब तक यह दूसरी घटना है, जिसमें विस्फोटक से पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र की है. नक्सलियों ने पालुहासा व कुईड़ा गांव के बीच मुख्य सड़क पर बनी छोटी पुलिया में विस्फोटक लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है. हालांकि सड़क को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 24 घंटे का भारत बंद आहूत किया है. [caption id="attachment_188546" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/GOILKERA-KEN-BAM-1-1-300x216.jpg"

alt="" width="300" height="216" /> घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा लगाया गया बैनर और उसके नीचे बांधा गया केन बम.[/caption] इसे भी पढ़ें : माओवादी">https://lagatar.in/the-arrest-of-maoist-prashant-bose-and-sheela-marandi-was-the-result-of-a-conspiracy-in-the-naxalite-organization/">माओवादी

प्रशांत बोस व शीला मरांडी की गिरफ्तारी नक्सली संगठन में साजिश का नतीजा!
इस मार्ग पर आवागमन बाधित नहीं हुआ. घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है. आसपास के ग्रामीणों ने देर रात धमाके की आवाज सुनी. घटनास्थल पर नक्सलियों ने लाल रंग का बैनर भी लगा दिया. बैनर के नीचे एक केन बम भी लगा हुआ देखा गया है. शनिवार देर शाम तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी. इस पुलिया की स्थिति देख लग रहा है कि नक्सलियों ने काफी कम तीव्रता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल किया था. यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. पश्चिम सिंहभूम जिले में यह नक्सलियों की दूसरी घटना है. इससे पहले रात्रि में सोनुवा-लोटापहाड़ के बीच रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इससे घंटों ट्रेन सेवा बाधित रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही