Ranchi : एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर पांच लाख का इनामी नक्सली बोयदा पाहन ने अपने तीन साथियों के साथ सरेंडर किया. सभी नक्सलियों ने रांची पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआइजी अखिलेश कुमार झा और डीसी छवि रंजन के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पांच लाख का इनामी बोयदा पाहन, गोंदा पाहन, बिरसा मुंडू और बिरसा मुंडा शामिल हैं. एक कार्बाइन, दो राइफल और पिस्टल समेत 12 गोली के साथ सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इस मौके पर रांची ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, बुंडू डीएसपी समेत कई अन्य पुलिस के अधिकारी शामिल थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/10/NAXAL2.jpg"
alt="SSP की पहल पर 5 लाख के इनामी बोयदा पाहन ने 3 साथियों संग किया सरेंडर, DIG और DC रहे मौजूद" width="600" height="400" /> सरेंडर करने के बाद अपने साथियों संग नक्सली बोयदा पाहन [/caption] बता दें कि पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर बोयदा पाहन समेत चार नक्सलियों को सरेंडर करवाने में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और बुंडू डीएसपी अजय कुमार की भूमिका काफी अहम रही है. गौरतलब है कि बोयदा पाहन के खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में 48 मामले दर्ज हैं. जिसमें गोंदा पाहन के खिलाफ दो मामले, बिरसा मुंडू के खिलाफ चार मामले और बिरसा मुंडा के खिलाफ दो मामला दर्ज है.
SSP की पहल पर नक्सलियों ने किया सरेंडर
[caption id="attachment_332" align="aligncenter" width="600"]alt="SSP की पहल पर 5 लाख के इनामी बोयदा पाहन ने 3 साथियों संग किया सरेंडर, DIG और DC रहे मौजूद" width="600" height="400" /> सरेंडर करने के बाद अपने साथियों संग नक्सली बोयदा पाहन [/caption] बता दें कि पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर बोयदा पाहन समेत चार नक्सलियों को सरेंडर करवाने में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और बुंडू डीएसपी अजय कुमार की भूमिका काफी अहम रही है. गौरतलब है कि बोयदा पाहन के खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में 48 मामले दर्ज हैं. जिसमें गोंदा पाहन के खिलाफ दो मामले, बिरसा मुंडू के खिलाफ चार मामले और बिरसा मुंडा के खिलाफ दो मामला दर्ज है.
Leave a Comment