Search

 
 
 

जयराम रमेश के बयान पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस पार्टी इंटरनेशनल फेक न्यूज फैक्ट्री

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के नैरेटिव पर विश्वास नहीं करती . राहुल गांधी और जयराम रमेश का दिल भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में बसता है.
 

New Delhi :   कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत के विरोध  में उतरने में मजा आता है, क्योंकि वह भाजपा का विरोध करती है.

 

 

 

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा.  सेना का अपमान, पाकिस्तान का गुणगान अब कांग्रेस की एकमात्र पहचान बन गया है. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने परिवार और पार्टी के हितों को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखती है.  

 

पूनावाला ने कहा,कांग्रेस फर्जी खबरों की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता, प्रसारक और उत्पादक है. कांग्रेस ने तब भी झूठ फैलाना जारी रखा, जब उनके सांसदों सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी और शशि थरूर ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा था.  

 

पाकिस्तान हमारी सेना का मनोबल क्यों गिरा रही थी. क्या वे सस्ती राजनीति खेलने के लिए हमारे सशस्त्र बलों और देश से माफी मांगेंगे?

 


भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी हमलावर होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी भारत के नैरेटिव पर विश्वास नहीं करती है, तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि राहुल गांधी और जयराम रमेश का दिल भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में बसता है.

 

प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पार्टी को इंटरनेशनल फेक न्यूज फैक्ट्री करार देते हुए कहा कि वह आज इतनी अलग-थलग पड़ गयी है कि झूठ फैलाना उसका काम बन गया है.

 

उन्होंने कहा कि आज  कांग्रेस की विश्वसनीयता ऐतिहासिक और वैश्विक स्तर पर शून्य पर है.  राहुल गांधी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में कोई भी जयराम रमेश की बातों पर विश्वास नहीं करता.

 

उनमें थोड़ी भी देशभक्ति है तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी नैरेटिव को आगे बढ़ाया और देश के नैरेटिव को कमजोर किया.

 

 प्रदीप भंडारी ने कहा कि उन्हें भारत सरकार के आधिकारिक रुख पर विश्वास नहीं था, क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वे भारत के खिलाफ बोलेंगे, तो कांग्रेस पार्टी, जो पाकिस्तान की बी टीम है, आगे बढ़ जायेगी

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही