Ranchi: कोल्हान के बाद भाजपा ने अब संथाल पर फोकस शुरू कर दिया है. इसी के तहत 23 और 24 जनवरी को देवघर के डाबरग्राम स्थित मैहर गार्डन रिजॉर्ट में पार्टी की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. देवघर में 16 साल बाद पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. 23 जनवरी को प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. वहीं 24 जनवरी को कार्यसमिति के सभी सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई नेता और पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे.
रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगाना होगा काउंसिल का चक्कर, फरवरी से ऑनलाइन व्यवस्था [wpse_comments_template]
घुसपैठ, अवैध खनन और भ्रष्टाचार होगा चर्चा का मुख्य मुद्दा
कार्यसमिति की बैठक पहले 16 और 17 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक होने के कारण तारीख में बदलाव किया गया है. कार्यसमिति की बैठक में भाजपा अगले तीन महीने की कार्ययोजना तैयार करेगी. संथाल परगना की राजमहल लोकसभा सीट और सभी विधानसभा सीटों को साधने के लिए नए सिरे से मंथन किया जाएगा. नई रणनीति तैयार होगी. संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ, अवैध खनन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को प्रभावी तरीके से घेरने की रणनीति तैयार होगी. राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा. इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हजारीबाग में हुई थी. 27 और 28 मई को हुई बैठक में 350 से ज्यादा नेता शामिल हुए थे, जिसमें पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई थी. इसे भी पढ़ें – नर्सिंग">https://lagatar.in/council-will-not-have-to-go-for-nursing-registration-online-arrangement-from-february/">नर्सिंगरजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगाना होगा काउंसिल का चक्कर, फरवरी से ऑनलाइन व्यवस्था [wpse_comments_template]
Leave a Comment