Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में भाजपा के 370 सीट जीतने के मोदी के दावे पर बोली कांग्रेस, क्या यह राज EVM में छिपा है...

 
New Delhi : देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार. अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी. अब यह बात देश ही नहीं, खड़गे(मल्लिकार्जुन) जी भी बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 5 फरवरी को संसद में यह कहा था. बता दें कि पीएम मोदी कल लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 पीएम ने कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर पर  बात की 

पीएम का भाषण 100 मिनट चला था. पीएम ने कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर पर तो बात की ही, पंडित नेहरू को भी घेरा था.आज मंगलवार को कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया. पीएम द्वारा भाजपा की 370 सीटों पर जीत के दावे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाये. अधीर रंजन ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा, चुनाव के पहले मोदी जी को कैसे पता लग गया है कि भाजपा को 370 सीट मिलेगी.

अधीर रंजन ने कहा, हमारे चुनाव का मजाक उड़ाया जा रहा

अधीर रंजन ने कहा, हमारे चुनाव का मजाक उड़ाया जा रहा है. कहा कि उनका(पीएम) बयान दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर से 370 धारा हटाई, तो 370 सीटों का तोहफा मिलेगा. लेकिन अगर कोई दावे के साथ यह कह रहा है, इसका मतलब अंदर कोई राज है. और यह राज EVM में भी छिपा है. उनके दावे से साफ लग रहा है कि इसमें भी मोदी जी का हाथ रहेगा. भाजपा के चुनाव में हेरा-फेरी करने के नापाक मंसूबे सामने आ गये हैं. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में अब चुनाव की कोई जरूरत नहीं है. उन्हें पहले ही 400 सीटें मिल चुकी हैं तो चुनाव का क्या मतलब है. लेकिन यह लोकतंत्र है, जनता सब कुछ तय करती है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही