Search

 
 
 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए... भारत लोकतंत्र की जननी है

 
NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के जीवंत लोकतंत्र का उत्सव करार देते हुए आज शनिवार को देशवासियों से मतदान के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया. श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी और मतदान के अधिकार के महत्व पर जोर देते हुए कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव है. यह हर नागरिक को मतदान का अधिकार उपयोग करने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की शक्ति देता है. मैं चुनाव आयोग के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करता हूं.

 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है

1950 में स्थापित चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने 1951-52 के पहले आम चुनावों को याद करते हुए कहा कि उस समय भारत के लोकतंत्र को लेकर कई संदेह व्यक्त किये गये थे. कुछ लोग शंका कर रहे थे कि भारत का लोकतंत्र टिक पायेगा या नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत का लोकतंत्र इन शंकाओं को गलत साबित करते हुए मजबूत बना है. भारत लोकतंत्र की जननी है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया में तकनीक के उपयोग की सराहना करते हुए कहा, चुनाव आयोग ने तकनीक का उपयोग कर लोगों की शक्ति को मजबूत किया है. उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसा के योग्य है. इस क्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही