Search

 
 
 

धनबाद जिले में 13 अक्टूबर को 14 स्थानों पर होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

 
Dhanbad : धनबाद जिले में 13 अक्टूबर को 8 प्रखंडों की 14 पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. पूर्वी टुंडी के चुरूरिया व बेगनरिया, कलियासोल के आसनलिया, निरसा के बेलकूपा, तोपचांची के बिशनपुर, ब्राह्मणडीहा, बाघमारा के बहियारडीह, लुतीपहाड़ी, लोहापट्टी, बलियापुर के आमझर, पलानी, एग्यारकुंड के वृंदावनपुर, गोविंदपुर के आसनबनी व आसबनी-2 पंचायत शामिल हैं. यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है. ज्ञात हो इस बार सिर्फ ग्रमीण क्षेत्रों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भरमार होने की वजह से अंतिम समय में राज्य सरकार ने शहरी निकायों को इस कार्यक्रम से अलग कर दिया. हालांकि सरकार पूर्व में शहरी निकायों में यह कार्यक्रम करा चुकी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-lamp-donation-for-the-entire-kartik-month-in-iskcon-temple-dhaiyya/">धनबाद

: इस्कॉन मंदिर धैया में पूरे कार्तिक मास होगा दीपदान  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही