Search

निरसा : एक तरफ मुख्यमंत्री तो दूसरी ओर भाजपा सांसद व विधायक ने बारबिंदिया पुल का किया शिलान्यास

Rajkumar Mahto Nirsa : धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाली बराकर नदी के बिरगांव और बरबेंदिया घाट पर पुल निर्माण को झारखंड सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिलान्यास किया. वहीं पुल की दूसरी ओर निरसा के भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी बरबेंदिया पुल पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिलान्यास किया. इस पुल का श्रेय लेने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और सियासी दलों में होड़ मच गई है. एक ओर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी खुद इसका श्रेय ले रहे हैं तो दूसरी ओर निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता अपने खाते में जोड़ने की कोशिश कर रही है.

लगभग 264 करोड़ की लागत से फोरलेन पुल का होगा निर्माण

पथ निर्माण के अभियंता प्रमुख ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति स्टेट हाईवे अथॉरिटी द्वारा दी गई है और इसका सुपरविजन रोड डिवीजन धनबाद जामताड़ा की देखरेख में होगा. उन्होंने इस पुल की कुल लंबाई 1584 मी. लगभग बताया.

वर्षों से पुल बनाने की मांग की जा रही थी

जामताड़ा और धनबाद दो जिला को जोड़ने वाले वीरगांव बरबेंदिया घाट पर पुल नहीं रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है. नाव का सहारा लेना पड़ता है. जान जोखिम में डालकर आना-जाना करना पड़ता है. जिससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. बरसों से पुल अधूरा पड़ा हुआ है. कई बार लोगों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया, आंदोलन भी किया, 14 लोगों की जान भी चली गई. तब जाकर सरकार की नींद टूटी, सरकार ने पुल निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की.

पुल बन जाता तो नहीं होता हादसा

याद कीजिए 2022 का वह नाव हादसा, जिसमें 14 लोगों की डूबने से मौत गई थी. 24 फरवरी 2022 को भयंकर बारिश और आंधी-तूफान में बराकर नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ था, कुछ लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकले तो कुछ लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बचाया. शाम के समय हादसा होने के कारण बच्चे, महिला एवं पुरुष कुल मिलाकर 14 लोगों की जान चली गई थी. बराकर नदी पर बनने वाला बरबेंदिया पुल झारखंड का सबसे बड़ा पुल होगा. विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने इसे झारखंड सरकार की एक ऐतिहासिक कदम बताया है. वहीं निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि लगातार सदन में बरबेदिया पुल निर्माण को लेकर मुखर रही. जिसके फलस्वरूप आज निरसा की 4 लाख जनता को सौगात मिली है. जिस कारण धनबाद सांसद पीएन सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ बरबेदिया पुल का शिलान्यास कर रही हूं. अब इस पुल पर राजनीतिक जोर शोर से हो रही है पर सच्चाई यह भी है कि इस पुल के बन जाने के बाद कोयलांचल और धनबाद की दूरी कम हो जायेगी, जिसका फायदा दोनों जिले के लोगों को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//