Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आगरा में जनसभा मंच पर सपा महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, हंस पड़े अखिलेश

Advertisement
Advertisement
Agra: यूपी में चुनावी सरगर्मी पूरे चरम पर है. सभी पार्टियां चुनावी सभा करने में लगी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा की बाह विधानसभा में एक जनसभा के लिए पहुंचे थे. लेकिन मंच पर अचानक ऐसा हुआ कि सभी चौंक गये. दरअसल सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने मंच पर ही जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा को तमाचा दिखा दिया. इसे देखकर अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल आगरा की बाह विधानसभी सीट पर अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे.वहां हो रही जमसभा में रामजी सुमन भाषण दे रहे थे,उसी दौरान जीतेंद्र वर्मा और अखिलेश यादव आपस में बात करने लगे. जो रामजी सुमन को रास नहीं आया. भाषण देते हुए ही रामजी ने दो बार जीतेंद्र वर्मा को बात नहीं करने का इशारा किया. लेकिन फिर भी जब जीतेंद्र वर्मा नहीं मानें और बात करना बंद नहीं किया तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया. वहीं रामजीलाला के तमाचा हटाते ही अखिलेश यादव और जीतेंद्र वर्माकी हंसी छूट गयी और दोनों जोर से हंस पड़े. उसके बाद दोनों ने बात करना भी बंद किया. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/tribute-paid-to-lata-mangeshkar-in-rajya-sabha-venkaiah-naidu-read-condolence-message/">राज्यसभा

में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश

भाषण में अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

बाह में अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोला. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. इस दौरान अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए कई वादे किए. अखिलेश ने अपने भाषण में कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे. इससे आगे अखिलेश ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो यूपी में वोडका प्लांट भी लगाएंगे. इसे भी पढ़ें -पाकिस्तान-बांग्लादेश">https://lagatar.in/tribute-paid-to-lata-mangeshkar-on-front-page-of-pakistan-bangladesh-newspapers/">पाकिस्तान-बांग्लादेश

के अखबारों ने फ्रंट पेज पर दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही