Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के DU दौरे पर प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा, हम यूनिवर्सिटी को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहते

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. उनके वहां पहुंचने पर छात्रों का जमावड़ा लग गया था. राहुल ने पीजी मेंस छात्रावास के मेस में बैठकर छात्रों से चर्चा की. उनके साथ खाना भी खाया. उन्होंने मेस में बैठकर छात्रों से पूछा कि वे भविष्य के लिए क्या योजनाएं बना रहे हैं . उन्हें बढ़िया खाना मिल रहा है क्या? वे आसानी से पढ़ाई कर पा रहे हैं या नहीं,  वे छात्रों की क्या मदद कर सकते हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीयू प्रशासन ने राहुल के आगमन पर सवाल खड़े किये हैं

इस मामले में अब डीयू प्रशासन ने राहुल के आगमन पर सवाल खड़े किये हैं. डीयू के बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लड़कों के छात्रावास का अचानक और अनधिकृत दौरा गंभीर सुरक्षा का मसला है. यह चिंता पैदा करने वाला है. खबरों के अनुसार यूनिवर्सिटी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी के दौरे को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा है कि हम विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहते हैं. इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे.

राहुल गांधी ने अनधिकृत रूप से  डीयू का दौरा किया, यह कोई पब्लिक प्लेस नहीं है

रजनी अब्बी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अनधिकृत रूप से दिल्ली यूनिवर्सिटी का दौरा किया. कहा कि यह कोई पब्लिक प्लेस नहीं है, जो आप घूमते-घूमते पहुंच गये. आप (राहुल गांधी) अचानक हॉस्टल में लंच के समय पहुंचे, जहां केवल 75 लोगों के लिए खाना बनता है . कभी-कभी 5-7 लोग ज्यादा पहुंच जाते हैं लेकिन आप वहां भीड़ के साथ आ गये, जो छात्र भी नहीं थे.

छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि उन्हें खाना नहीं मिला

रजनी अब्बी नाराजगी जताते हुए कहा, यह ठीक नहीं है कि इससे छात्रावास के छात्रों को परेशानी होती है बताया कि छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि उन्हें खाना नहीं मिला. प्रॉक्टर ने कहा कि राहुल गांधी के डीयू कैंपस के दौरे के क्रम में सुरक्षा में सेंध लग गयी, क्योंकि उन्होंने किसी से अनुमति तक नहीं ली थी. कहा कि उन्हें कम से कम प्रॉक्टर के कार्यालय को सूचित करना चाहिए. आपके पास Z+ सुरक्षा है. अगर गलती से कुछ हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा? [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही