Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन ने कहाः माता-बहनों के हक-अधिकार के लिए काम करते रहेंगे

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर सभी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि राज्य की आधी आबादी को अधिकार व सम्मान देने के लिए वह एक भाई व बेटे की तरह काम कर रहे हैं. पिछले साढ़े चार सालों में उन्होंने महिलाओं को लिए कई योजनाओं पर काम किया. कई योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा, जिसका लाभ राज्य की बहनों व महिलाओं को हो रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर महिलाओं के लिए शुरु हुए छह योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि वह महिलाओं के हक-अधिकार व सम्मान के लिए काम करते रहेंगे. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1825404918112641444

पहलीः झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 48 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार (सलाना 12 हजार) रुपया दिया जा रहा है. अगर एक परिवार में तीन या चार बहनें हैं, तो सभी को अलग-अलग राशि मिलती है. दूसरीः झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां 50 वर्ष से अधिक उम्र की विधवा, परित्यक्त या एकल महिला को सरकार प्रति माह एक हजार रुपया पेंशन देती है. तीसरीः राज्य की 10 लाख किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है. सभी को सरकार 40 हजार रुपया की सहायता देती है. चौथीः सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को पहले की सरकारों से 12 गुणा अधिक राशि दी गई. 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये आजीविका संवर्धन के लिए दिए गए. पाचवींः 35 हजार महिलाओं को फूलो-झानो अभियान से जोड़ कर उन्हें 50 हजार रुपये तक दिए गए. छठीः अबुआ आवास योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, साईकिल वितरण योजना. इसे भी पढ़ें -मना">https://lagatar.in/despite-refusal-crossed-the-danger-mark-almost-died-after-touching-it/">मना

करने के बावजूद खतरे के निशान को किया पार , छूकर निकल गयी मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही