Search

 
 
 

राम माधव के बयान पर राहुल ने RSS को राष्ट्रीय सरेंडर संघ करार दिया, कांग्रेस ने कहा, मोदी ट्रंप की कठपुतली

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में दिये गये एक बयान को लेकर आज शनिवार को RSS और मोदी सरकार पर हल्ला बोला.  दावा किया कि यह संगठन असल में राष्ट्रीय सरेंडर संघ है,  उसके नेता ने ही उसे (RSS) बेनकाब कर दिया है.
 

NewDelhi : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में दिये गये एक बयान को लेकर आज शनिवार को RSS और मोदी सरकार पर हल्ला बोला.  दावा किया कि यह संगठन असल में राष्ट्रीय सरेंडर संघ है,  उसके नेता ने ही उसे (RSS) बेनकाब कर दिया है.

 

 


मामला यह है कि अमेरिका के हडसन इंस्टिट्यूट’ में एक कार्यक्रम में राम माधव ने पिछले दिनों कहा था कि भारत ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया. हम(भारत)विपक्ष की आलोचना के बावजूद रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई.

 

 

यह भी कहा कि  भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 फीसद ट्रंप टैरिफ पर भी सहमति जता दी. इतना करने के बाद भी भारत अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है.

 


पैनल में पूर्व अमेरिकी राजनयिक एलिजाबेथ थ्रेलकेल्ड और अमेरिका के पूर्व उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल भी मौजूद थे.हालांकि जब ने विपक्ष ने आलोचना की तो राम माधव ने माफी मांगते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को पोस्टकिया.

 


भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात रोकने पर सहमति नहीं दी. 50 फीसदी टैरिफ लगाये जाने का भी भारी विरोध किया.

 

  
कांग्रेस ने राम माधव के बयान को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला. आरोप लगाया कि राम माधव के बयान से यह साफ है कि मोदी सरकार ने अमेरिका को खुश करने के लिए भारत के हितों से समझौता किया.

 


सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मोदी वही करते हैं, जो ट्रंप चाहते हैं. मोदी ट्रंप की कठपुतली हैं. यही वजह है कि ट्रंप भारत को नरक बता देते हैं, लेकिन मोदी की हिम्मत नहीं होती कुछ कहने की. इससे यह साफ है कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हैंय इस बात का खामियाजा देश भुगत रहा है.


 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने एक्स’ पर पोस्ट किया, राष्ट्रीय सरेंडर संघ. नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी. उन्होंने कहा कि राम माधव ने ही संघ का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही