Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत मिलने पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा पहुंचीं मेयर, कहा- गलत करते मिले तो कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही है. इसे देखते हुए मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का निरीक्षण किया. इस क्रम में शाखा के कर्मियों से प्रतिदिन जन्म-मृत्यु से संबंधित आवेदन व प्रतिदिन जारी किए जा रहे प्रमाण पत्र की जानकारी ली. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व मेयर को शिकायत मिली थी कि प्रमाण पत्र से संबंधित काउंटर पर आवेदकों को फॉर्म नहीं दिया जा रहा. आवेदक निगम परिसर के बाहर 40 रुपये में फॉर्म खरीदने के लिए मजबूर है. मेयर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि में यदि कोई निगम कर्मी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन आ रहे लगभग 100 आवेदन

मेयर को बताया गया कि इन दिनों मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सबसे अधिक लगभग 100 आवेदन प्रतिदिन आ रहे हैं. जिनमें सामान्य व कोरोना संक्रमण से हुई मौत के आवेदनों की संख्या लगभग 80 है. शेष 20 आवेदन ऐसे होते हैं, जिन्हें वेरिफिकेशन के लिए सांख्यिकी कार्यालय या सदर अनुमंडल अधिकारी के पास भेज जा रहा है. सामान्य व कोरोना संक्रमण से हुई मौत के आवेदन पर अधिकतम एक सप्ताह की समयावधि में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/the-impact-of-yas-will-remain-in-jharkhand-till-may-29-the-center-of-the-storm-will-pass-through-jamshedpur-ranchi/69509/">झारखंड

में 29 मई तक रहेगा “यास” का प्रभाव, जमशेदपुर-रांची से होकर गुजरेगा तूफान का केंद्र

व्यक्ति किसी अन्य को नामित कर प्रमाण पत्र के साथ कर सकता है आवेदन

मेयर को बताया गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन पत्र में यह सुविधा दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं निगम कार्यालय आने में असमर्थ है तो वह किसी व्यक्ति को नामित कर उनके व स्वयं के पहचान पत्र के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है. मेयर को बताया कि फिलहाल जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन 20-25 आवेदन आ रहे हैं. निर्धारित समय पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-freed-four-year-old-child-from-the-clutches-of-kidnappers-ransom-was-demanded-for-15-lakhs/69486/">चतरा

पुलिस ने चार साल के बच्चे को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, 15 लाख मांगी गई थी फिरौती

ध्यान रखें, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की न हो परेशानी - मेयर

कर्मियों को चेतावनी देते हुए मेयर ने कहा कि आम लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें. काउंटर पर आवेदकों के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र का फॉर्म रखें, ताकि संबंधित फॉर्म के लिए आवेदकों को बिचौलियों के पास जाने की जरूरत न पड़े.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही