Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरे दिन भी दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त ने किया विभागों का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची समाहरणालय भवन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी पहुंचे. आयुक्त ने शुक्रवार को शस्त्र शाखा और स्थापना शाखा का निरीक्षण किया. निरीक्षण शस्त्र शाखा कार्यालय में किया गया. इस दौरान उन्होंने निरीक्षण किया कि विभागों के कार्यों की प्रगति हो रही है. साथ ही देखा कि आदेशों और दिशा-निर्देशों के तहत काम किये जा रहे हैं या नहीं, कहां सुधार की जरूरत है, किसपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, इन बातों की जानकारी ली और कुछ दिशा-निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें -विधानसभा">https://lagatar.in/prohibition-procession-rally-dharna-demonstration-till-end-monsoon-session-assembly/">विधानसभा

के मॉनसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, नौ सितंबर तक जुलूस, रैली, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध

कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों का निरीक्षण हुआ

जानकारी देते हुए ने नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि आज का निरीक्षण कार्यक्रम भी वार्षिक निरीक्षण के तहत किया गया है. इसे वर्ष में एक बार आयुक्त को करना ही है. उसी के तहत कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों का निरीक्षण हुआ. इसके बाद हम सभी चीजों को देखते हुए इस निरीक्षण कार्यक्रम में रिपोर्ट तैयार करेंगे. यहां बता दें कि आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट के कुछ विभागों का निरीक्षण किया था. गुरुवार को उन्होंने राजस्व शाखा और नीलाम पत्र शाखा का निरीक्षण किया. प्रत्येक वर्ष आयुक्त की ओर से कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया जाता है. इस दौरान जिला के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - Paralympics:">https://lagatar.in/paralympics-avni-wins-bronze-again-boosts-indias-pride-becomes-first-indian-woman-player-to-win-two-medals/">Paralympics:

अवनि ने कांस्य जीत फिर बढ़ाया भारत का मान, दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही