Search

 
 
 

धनबाद पब्लिक स्कूल में सेनेटरी पैड मामले की 27 को होगी स्थलीय जांच

 
Dhanbad : पिछले दिनों धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में हुए सेनेटरी पैड विवाद में स्कूल की स्थलीय जांच के लिए 27 सितंबर की तिथि तय की गई है. जांच पदाधिकारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने स्कूल की प्राचार्य को पत्र जारी करते हुए जांच में सहयोग करने व जांच वाले दिन सुबह 11:30 बजे स्कूल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बता दें कि दो दिन पूर्व माहवारी के बाद सेनेटरी पैड लेने स्कूल के सिक रूम व स्टाफ रूम में गयी नौंवी कक्षा की एक छात्रा को स्कूल की शिक्षिका ने दौड़ाया था. और छात्रा को उसी स्थिति में एक मंजिले पर स्थित कक्षा में वापस जाकर दस रुपये लाकर देने को मजबूर किया गया था. जिसकी शिकायत छात्रा की मां ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की थी. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने मिथिला टुडू को जांच की जिम्मेवारी सौंपी थी. मिथिला टुडू ने 21 सितंबर को भी स्कूल की स्थलीय जांच कर छात्रा, उसकी मां, दोषी शिक्षिका और प्राचार्य का बयान लिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-settle-matters-related-to-common-peoples-land-soon-dc/">धनबाद

: आम लोगों की जमीन से जुड़े मामले जल्द निबटाएं- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही