Search

 
 
 

सोबरन मांझी शहादत दिवस पर हेमंत बोले- ‘संघर्ष की विरासत अब नई पीढ़ी आगे बढ़ाएगी’

लुकैयाटांड़ की धरती पर सोबरन मांझी के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन की चर्चा की. साथ ही आदिवासियों-मूलवासियों के संघर्ष की भी. इससे पहले सोबरन मांझी के चित्र पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ में लुकैयाटांड़ पहुंचीं थीं.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शहीद सोबरन मांझी की शहादत ने झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की ऐसी चिंगारी प्रज्वलित की, जिसने आगे चलकर अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी. उसी संघर्ष की विरासत को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाया और अब नई पीढ़ी इसे आगे ले जाने का संकल्प ले रही है.

 

लुकैयाटांड़ की धरती पर सोबरन मांझी के 69वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन की चर्चा की. साथ ही आदिवासियों-मूलवासियों के संघर्ष की भी. इससे पहले सोबरन मांझी के चित्र पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ में लुकैयाटांड़ पहुंचीं थीं. 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन किसी एक घटना या एक इलाके तक सीमित नहीं था. गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, कोल्हान, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर से लेकर संथाल परगना तक अलग-अलग जगहों पर अत्याचार के खिलाफ छोटी-बड़ी आवाजें उठ रही थीं. इन संघर्षों और शहादतों ने धीरे-धीरे एक बड़े आंदोलन का रूप लिया और अलग राज्य बनाने का विचार मजबूत हुआ.

 

उन्होंने कहा कि उस दौर में जब आदिवासी-मूलवासी समाज के गरीब लोग अपने अधिकारों की बात करने से भी डरते थे, तब अलग राज्य बनाने की कल्पना पर लोग हंसते थे. लोग कहते थे कि गरीब-गुरबा और मूलवासी अपना राज्य कैसे बना पाएंगे. लेकिन इसी समाज के लोगों ने संघर्ष करके अलग झारखंड राज्य लेकर दिखाया.


हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव को याद किया जाता है, वैसे ही सोबरन मांझी और झारखंड आंदोलन के दूसरे मार्गदर्शकों को भी उनके साहस और संघर्ष के लिए याद किया जाना चाहिए. इतिहास गवाह है कि समाज किसी घटना से प्रेरणा लेता है और फिर उसी प्रेरणा को आधार बनाकर आगे बढ़ता है. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी योजना देश के दूसरे राज्यों में नहीं चल रही है.


झारखंड अब शोषण करने वालों के लिए पहले जैसा नहीं

मुख्यमंत्री ने केंद्र के साथ राज्य के अधिकारों और आर्थिक संसाधनों को लेकर भेदभाव का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य अपने संसाधनों से कमाई करने की कोशिश करता है, लेकिन कई बार उसके रास्ते बंद करने का प्रयास किया जाता है. राज्य को अलग-अलग माध्यमों से जो अधिकार और संसाधन मिलने चाहिए, उन्हें रोकने की कोशिश होती है.


उन्होंने कहा कि झारखंड ने जिस तरह संघर्ष करके अपना अलग राज्य हासिल किया है, उसी तरह अपने अधिकार भी संघर्ष करके हासिल करेगा. अब यह पहले वाला झारखंड नहीं है, जहां बाहर से आकर लोग यहां के लोगों का शोषण कर सकें. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “पहले हम अपना अधिकार पाएंगे, फिर किसी और को देंगे.”

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही