Search

 
 
 

तेजस्वी के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार को CM  फेस बताया, कहा, राजद भ्रष्टाचार की पाठशाला

बिहार चुनाव के लिए इंडी अलायंस द्लारा घोषणापत्र जारी किये जाने पर भाजपा ने हमला बोला है.  सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, जो लोग बिहार को नया विजन देने का दावा कर रहे हैं, उन पर 420 का आरोप है,
 

 Patna : बिहार चुनाव के लिए इंडी अलायंस द्लारा घोषणापत्र जारी किये जाने पर भाजपा ने हमला बोला है.  सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, जो लोग बिहार को नया विजन देने का दावा कर रहे हैं, उन पर 420 का आरोप है,  15 दिन पहले दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिये हैं. अब मुकदमा होने वाला है.

 

 

 

रविशंकर प्रसाद ने  प्रेस कॉंफ्रेंस में  कहा,  वे (तेजस्वी) नौकरी के लिए जमीन घोटाले में भी आरोपी हैं. कहा कि राजद भ्रष्टाचार की पाठशाला है. यही उनका अतीत है, यही उनका वर्तमान है और यही उनका भविष्य भी होगा.

 

मेनीफेस्टो जारी करते गुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि कि महागठबंधन ने सीएम फेस घोषित कर दिया है. लेकिन अभी तक एनडीए ने सीएम फेस की घोषणा नहीं की है. तंज कसा कि अमित शाह पहले ही कह चुके हैं  कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं.

 

तेजस्वी ने कहा, एनडीए उनका(नीतीश) सिर्फ पुतले की तरह इस्तेमाल कर रही है.  तेजस्वी के इस बयान पर भाजपा सांसद ने कहा, नीतीश कुमार CM फेस हैं, और वो ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार एनडीए के नेता है. एनडीए में जदयू, भाजपा समेत कई सहयोगी दल हैं. नीतीश कुमार चेहरा हैं, आगे भी रहेंगे. रविशंकर प्रसाद ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है.    

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही