Search

 
 
 

संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने शहीदों को नमन किया

अमित शाह ने कहा कि संसद पर 2001 में आतंकियों ने कायराना हमला किया. सुरक्षाबलों ने असाधारण वीरता दिखाते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. हमारे कई जवान शहीद हुए.  अमित शाह ने शहीदों के बलिदान को आतंकवाद के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक करार दिया.
 

 New Delhi : संसद भवन पर हुए आतंकी हमले(2001) की 24वीं बरसी पर आज 13 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.


प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,  सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं ने संसद परिसर में शहीदों को नमन करते हुए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया,

 

अमित शाह ने कहा कि संसद पर 2001 में आतंकियों ने कायराना हमला किया. सुरक्षाबलों ने असाधारण वीरता दिखाते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. हमारे कई जवान शहीद हुए.  अमित शाह ने शहीदों के बलिदान को आतंकवाद के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक करार दिया.


राजनाथ सिंह ने कहा, सुरक्षाकर्मियों ने लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण भावी पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा.


राहुल गांधी ने संसद हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,  देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. देश उनसे देशप्रेम की प्रेरणा लेता रहेगा.


केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला करार दिया. कहा कि सुरक्षाबलों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमले को विफल किया.  


कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इसे संसदीय इतिहास का दुखद अध्याय बताया. कहा कि संसद और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों का बलिदान हमेशा याद रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही