Mumbai : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से महाराष्ट्र का सियासी तापमान चरम पर है. एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट 23 से घटकर नौ हो जाने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है. वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 10-15 विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं. शरद पवार के खेमे से रोहित पवार ने भी दावा किया है कि एनसीपी के 15 से ज्यादा विधायक फिर शरद पवार गुट में वापसी कर सकते हैं. इस खबर ने महाराष्ट्र की सियासत में और उथल-पुथल मचा दिया है.
महाराष्ट्र में फिर होगा खेला, अजीत पवार गुट के 15 विधायक शरद पवार के संपर्क में
Last Updated: Jun 06, 2024 12:00 AM (IST)