Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है...

Advertisement
Advertisement
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने की निंदा की है. गिरफ्तारी के एक दिन बाद आज गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है.              नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई

ममता बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाये तो भी वह इससे बाहर आ जायेंगी. उन्होंने कहा,भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन कांग्रेस ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. ममता ने कहा,हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई. आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही