Search

 
 
 

पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत

 
Gwalior : पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन नामीबिया से आए 8 चीतों ने देश की सरजमीं पर पहला कदम रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर 2 चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा. पीएम मोदी ने चीतों को भेजने के लिए नामीबिया का आभार जताया. देश की सरजमीं पर चीतों के कदम रखते ही भारत का 70 साल का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/what-does-the-former-mp-mla-say-on-the-khatian-based-local-policy-of-1932/">1932

के खतियान आधारित स्थानीय नीति पर क्या कहते हैं पूर्व सांसद-विधायक
पीएम मोदी ने चीता मित्रों से कहा- कूनो में चीता फिर से दौड़ेगा तो यहां बायोडायवर्सिटी बढ़ेगी. यहां विकास की संभावनाएं जन्म लेंगी. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. PM ने लोगों से अपील की कि अभी धैर्य रखें, चीतों को देखने नहीं आएं. ये चीते मेहमान बनकर आए हैं. इस क्षेत्र से अनजान हैं. कूनो को ये अपना घर बना पाएं, इसके लिए इनको सहयोग देना है. कूनो में प्रधानमंत्री के लिए 10 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्मनुमा मंच बनाया गया था. इसी मंच के नीचे पिंजरे में चीते थे. PM ने लीवर के जरिए बॉक्स को खोला. अनजान जगह पर चीते कुछ सहमे से नजर आए। चीतों के बाहर आते ही PM मोदी ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. मोदी ने उनकी कुछ तस्‍वीरें भी खींची। पीएम मोदी के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे. बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही