Search

 
 
 

दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि

 
Ranchi: सोमवार को झारखण्ड पुलिस और एसबीआई बैंक के बीच पुलिस सैलेरी पैकेज के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. झारखंड पुलिस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डीजीपी अजय कुमार सिंह की. इस एमओयू के मुताबिक, पुलिस सैलेरी पैकेज से पुलिस कर्मियों की दुर्घटना में मौत होने पर 50 लाख, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी -आंशिक विकलांगता पर 30 लाख, वायुयान दुर्घटना पर एक करोड़ रुपये, व्यक्तिगत दुर्घटना में मौत होने पर आश्रित बच्चों के उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख और अविवाहित बच्चियों के विवाह के लिए भी बीमा राशि अधिकतम 10 लाख दिये जाने का प्रावधान है. नक्सल हिंसा, उग्रवादियों और अपराधकर्मियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमलों में शहीदों के आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railways-gave-notice-to-vacate-land-and-house-in-salika-of-shivlibari-in-kumardhubi-created-a-stir/">धनबाद

: कुमारधुबी में शिवलीबाड़ी के सलीका में रेलवे ने ज़मीन व मकान खाली करने का दिया नोटिस, मचा हड़कंप
[caption id="attachment_736283" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-56.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> तस्वीर- झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित एमओयू में डीजीपी और एसबीआई के अधिकारी[/caption]

 10 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध होगा

इस एमओयू के तहत एसबीआई बैंक की ओर से सभी पुलिस कर्मियों को रूपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके तहत दुर्घटना में मौत हाने पर 10 लाख रूपये का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध होगा. यह सभी बीमा सुविधाएं एसबीआई के द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत खाता धारक को निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें-  साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-hemant-sarkar-did-the-work-of-looting-the-tribals-babulal/">साहिबगंज

: हेमंत सरकार ने आदिवासियों को लूटने का काम किया -बाबूलाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही