Search

 
 
 

पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा पर राहुल गांधी ने हल्ला बोला, कहा, खर्चा पे भी हो चर्चा, गाड़ी में तेल भराना भी परीक्षा से कम नहीं

 

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छात्रों के लिए `परीक्षा पे चर्चा` कार्यक्रम किये जाने पर निशाना साधा है.  राहुल गांधी ने कहा कि आसमान छूते ईंधन के दाम के बीच गाड़ी में तेल भरना भी किसी परीक्षा से कम नहीं है, इसलिए मोदी को लोगों की ढीली होती जेब को देखते हुए खर्चे पे चर्चा` करनी चाहिए.   राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर चर्चा क्यों नहीं करते हैं?

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी महंगाई को लेकर सरकार पर हमला करते हुए  कहा,73 साल में सबसे महंगी और जालिम सरकार, हर रोज़ किसान पर करती नया वार. जो कभी नहीं हुआ, वो जुल्म कर दिखाया. मोदी सरकार ने 700 रुपये डीएपी खाद बढ़ाया, जिससे 1200 का 50 किलो का डीएपी 1900 रुपये के पार चला गया. मोदी जी पहले ही खेती की लागत 15,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बढ़ा चुके हैं. सब याद रखा जायेगा.
 


राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि, `केंद्र सरकार की कर वसूली के कारण गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं है. फिर प्रधानमंत्री इस पर चर्चा क्यों नहीं करते? खर्चा पे भी हो चर्चा!

पीएम मोदी ने की थी परीक्षा पे चर्चा  


जान लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सात अप्रैल  को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा पे चर्चा की,  परीक्षा पे चर्चा के क्रम में लगभग 96 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने छात्रों को सफलता के कई मंत्र बताये.  प्रधानमंत्री ने सफलता के लिए IIAV मंत्र देते हुए कहा कि मेमोरी को शार्प करने के लिए आप इन्वॉल्व , इंटरनलाइज, एसोसिएट और विजुअलाइज के फॉर्मूले पर चल सकते हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही