Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठाडीह में एक नवविवाहिता ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला खत्म कर ली. लोगों के मुताबिक बरकट्ठाडीह निवासी सूरज ठाकुर (पिता : सुखदेव ठाकुर) की शादी चांदनी कुमारी (पिता : जितेन्द्र ठाकुर) राजधनवार गिरिडीह निवासी के साथ आठ फरवरी को हुई थी. शादी के पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. मृतका के पिता ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि शादी के बाद ही वह मानसिक तनाव में आ गई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-derailed-near-bandhuwa-station-down-line-stalled-for-5-hours/">धनबाद
: बंधुवा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, डाउन लाइन 5 घंटे ठप [wpse_comments_template]
शादी के पांचवें दिन ही नवविवाहिता ने खत्म की इहलीला, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

Leave a Comment