Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : सावन के पहले दिन देवघर व बासुकीनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Advertisement
Advertisement
अरघा से हुआ जलार्पण, डीसी-एसपी मेला क्षेत्र में करते दिखे निगरानी
देवघर : वर्षभर की प्रतीक्षा के बाद देवघर और बासुकीनाथ का श्रावणी मेला उत्साहपूर्ण माहौल में शुरु हो गया. बाबा वैद्यनाथ और बाबा बासुकी पर जलार्पण को पहुंचने वाले कांवरियों के स्वागत में यह दोनों देवनगरी केसरिया रंग में रंग गई है. हालाकि सावन के पहले दिन 4 जुलाई मंगलवार को कांवरियों की भीड़ बहुत अधिक नहीं रही, जिससे प्रशासन को भीड़ नियंत्रण का पूर्वाभ्यास करने का मौका मिल गया बावजूद यहां पहुंचे कांवरियों का उत्साह चरम पर देखा गया. मंगलवार को प्रात: 3.45 बजे सरकारी पूजा के बाद से ही जलार्पण शुरु हो गया जो देररात तक निर्वाध जारी रहा. अनुमानत: तीस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्धनाथ पर जलार्पण किया.

हालात की निगरानी में लगे रहे डीसी-एसपी

देवघर में कांवरियों ने रुट लाइन के माध्यम से मंदिर तक पहुंचकर अरघा से बाबा बैद्यनाथ को जलार्पित किया. हालात की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री खुद हालात पर निगरानी रख रहे हैं. पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट अपने जवानों के साथ कांवरिया रुट लाईन और मंदिर परिसर में निगरानी करते देखे गए. मेला नियंत्रण कक्ष में कई बड़े पुलिस अधिकारियों का आना जाना लगा रहा.

अरघा के माध्यम से कराया जा रहा सुगम जलार्पण

उल्लेखनीय है कि यहां सावन में लगने वाली कांवरियों की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश रोक लगाकर मनोकामना लिंग पर अरघा लगा दिया गया है. सावन के पहले दिन ही श्रद्धालु अरघा के माध्यम से जलार्पण किए. दूसरी ओर रुट लाईन में कांवरियों की सुरक्षा और धक्का-मुक्की जैसे हालात को रोकने के लिए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

खुलने लगे हैं सेवा शिविर

105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह प्राइवेट सेवा शिविर लगाए गए है. कई सामाजिक व राजनैतिक दलों ने यहां सेवा शिविर शुरु कर दिया हैं. सावन के पहले दिन दर्जनों सेवा शिविरों का उद्घाटन किया गया, जबकि सैकडों सेवा शिविर तैयार हो रहे हैं. अनुमन यह अगले दो से तीन दिनों में तैयार हो जाएंगे. इधर प्रशासन की ओर से भी कई सेवा शिविर लगाए गए हैं. इनमें चिकित्सा के संसाधन से साथ कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

बासुकीनाथ में लगा कांवरियों का रेला

[caption id="attachment_688308" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Basuki-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बाबा बासुकी को जलार्पण करने पहुंचे कांवरिये[/caption] इधर, दुमका जिला स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में भी सावन के पहले दिन देवघर वाली ही स्थिति देखने को मिली. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आज बाबा पर जलार्पण किया. पूरा बासुकीनाथ का क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है. श्रावणी मेले के पहले दिन मंगलवार को पूर्वाहन 02:35 को बाबा का पट खोल गया. सरकारी पूजा के उपरांत पूर्वाहन 3:10 से कांवरियों व श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण कर पूजा करना शुरू कर दिया. जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखा है सभी और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा समेत दर्जनों पुलिस अधिकारी व सैकड़ों पुलिस कर्मी व्यवस्था की निगरानी में सक्रिया देखे गए. यहां दर्जनों जगहों पर सेवा शिविरों का संचालन शुरु हो गया है, जबकि कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां पैदल जलार्पण करने वाले कांवरियों की सेवा की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे से मेला परिसर पर नजर रखी जा रही है. सावन के शुरू होने से बासुकीनाथ के पंडा समाज में भी काफी खुशी देखी जा रही है. उनका कहना है कि आज जो भीड़ देख रहे हैं. उससे ज्यादा भीड़ आने वाले दिनों में होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688037&action=edit">यह

भी पढ़ें: हरि और हर दोनों की आराधना वाला है इस वर्ष का दुर्लभ सावन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही