Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये साल के पहले दिन रांची के पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ranchi : अंग्रेजी नववर्ष 2023 के पहले दिन रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.  सुबह से ही श्रद्धालु  कतारबद्ध होकर पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं. मंदिर में इतनी भीड़ है कि श्रद्धालुओं की लंबी कतार सड़क तक पहुंच गयी. दूर-दूर से लोग पहाड़ी बाबा के दर्शन करने आ रहे हैं. मंदिर के कारण सड़कों पर भी भारी जाम लग गया. जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसको लेकर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी है. सुखदेव नगर थाना प्रभारी मंदिर परिसर के आस-पास की हर गतिविधि और विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखे हैं. (पढ़ें, गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-thief-who-entered-house-steal-was-beaten-death-investigation-continues/">गिरिडीह

: घर में चोरी करने घुसे चोर की पीटकर हत्या, जांच जारी)

नये साल की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-16-copy.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पटना से आये श्रद्धालु काजोल कुमारी और अर्पित कुमार ने बताया कि नये साल के पहले दिन की शुरुआत हम पूजा-अर्चना से कर रहे हैं. उन्होंने भगवान से कामन की कि नया साल सबकी सुख-समृद्धि और सकुशलता का साल हो.  रातू के काठीटांड से विवेक कुमार, अंकुश कुमार, प्रीतम कुमार और अंकित कुमार आये थे. उन्होंने बताया कि वो हर साल नये साल में अपने दोस्तों के साथ यहां पूजा अर्चना के लिए आते हैं. इसे भी पढ़ें : काबुल">https://lagatar.in/blast-outside-military-airport-in-kabul-news-of-many-people-killed/">काबुल

में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

कभी फांसी टोंगरी के नाम से जाना जाता था पहाड़ी

पहाड़ी मंदिर का प्राचीन नाम तिरिबुरु था. अंग्रेजी शासन के दौरान इसका नाम हैंगिंग गैरी हुआ करता था. पहाड़ी मंदिर स्वतंत्रता पूर्व फांसी टोंगरी के नाम से भी जाना जाता था. दरअसल, यहां अंग्रेज क्रांतिकारियों को फांसी दिया करते थे. स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण चंद्र दास ने आजादी के बाद यहां पहली बार तिरंगा फहराया था. इसके बाद यहां हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/in-the-new-year-the-youth-of-ranchi-danced-on-the-song-of-akshara-singh-the-songs-of-altaf-raja-tied-the-knot/">नये

साल पर अक्षरा सिंह के गाने पर थिरके रांची के युवा, अल्ताफ राजा के गानों ने बांधा समा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही