Search

 
 
 

सावन की पहली सोमवारी, पहाड़ी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, भोले बाबा को चढ़ाया जल

 
Ranchi : सावन का पावन महीना 4 जुलाई को ही शुरू हो गया था. लेकिन आज 10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. इसको लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शिवभक्त पहाड़ी बाबा को जल चढ़ा रहे हैं. केवल रांची से ही नहीं बल्कि बाहर से भी श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने और उन्हें जल अर्पित करने आ रहे हैं. कुछ भक्त रात में ही स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर पैदल चल कर पहाड़ी मंदिर पहुंचे और कतारबद्ध होकर महादेव को जल चढ़ाया. श्रद्धालुओं में पहली सोमवारी के दिन काफी उत्साह देखने को मिला. मंदिर बोल बम और जय भोलेनाथ के जयकारे से गुंज उठा है.  अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ के भक्त पूजा और जलाभिषेक करने जा रहे हैं. (पढ़ें, पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-panchayat-elections-repolling-begins-at-696-polling-booths-in-19-districts/">पश्चिम

बंगाल पंचायत चुनाव : 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू)

मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
पहली सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जगह-जगह पर प पुलिस के जवान और युवा संगठनों के कार्यकर्ता तैनात हैं. मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. जिससे लोगों पर नजर रखी जा रही है. मंदिर समिति की ओर से भक्तों का पूरा ध्यान रखा गया. ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो.
इसे भी पढ़ें : पांचवीं">https://lagatar.in/10-july-read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-shubham-sandesh/">पांचवीं

तक है स्कूल, पढ़ते हैं सिर्फ चार बच्चे…, कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, कृषि बाजार में बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स, दस्तावेज से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही