Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे 47 मजदूरों की वापसी शुरू हो गयी है. रविवार को 11 मजदूर रांची एयरपोर्ट पहुंचे. शेष मजदूरों की भी अगले पांच-10 दिनों के अंदर वापसी हो जाएगी. रविवार को जो 11 मजदूर वापस लौटे, उनमें हजारीबाग के सात, गिरिडीह के दो और बोकारो के दो मजदूर शामिल हैं. रांची एयरपोर्ट पर संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद, सहायक आयुक्त अविनाश कुमार कृष्ण समेत श्रम विभाग के अफसरों ने मजदूरों का माला पहनाकर स्वागत किया.
सीएम की पहल पर कैमरून में फंसे 11 प्रवासी मजदूरों की हुई झारखंड वापसी
Leave a Comment