Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपी और कंपनी की पहल पर नौवें दिन मजदूरों का आंदोलन समाप्त

Advertisement
Advertisement
Chouparan : चौपारण में बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर राजकेशरी के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आंदोलन नौवें दिन गुरुवार को समाप्त हो गया. इसके साथ ही कंपनी के गेट पर मजदूरों की ओर से जड़ा ताला खोल दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ मजदूरों के भुगतान को लेकर चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया. इसे भी पढ़ें- गया">https://lagatar.in/pitrupaksha-fair-begins-in-gaya-now-water-only-water-will-remain-in-falgu-river/">गया

में पितृपक्ष मेला शुरू, अब फल्गु नदी में रहेगा पानी-ही-पानी
मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रशासनिक और राजकेशरी कंपनी के पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया गया है. बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर और राजकेशरी कंपनी के पीडी शेखर झाम व एमडी पंकज पांडेय और वीसीसी सहित कई लोगों के साथ वार्ता होने के बाद तत्काल दो माह का बकाया भुगतान करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए मजदूरों ने यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें- बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-team-reached-palamu-to-investigate-will-file-chargesheet-soon/">बकोरिया

कांड : जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची पलामू, जल्द दायर करेगी चार्जशीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही