Search

 
 
 

पलामू: डीसी के निर्देश पर चार अनाथ बच्चों को मिला राशन-कंबल

 
Shivsankar Paswan Medininagar: डुमरी पंचायत के ग्राम झांटीटोला गीतहर में माता पिता के निधन के बाद चार बच्चे अनाथ हो गए थे. सभी बच्चों को भोजन पर आफत आ गया था. यह खबर प्रकाश में आने के बाद डीसी ने संज्ञान लिया. डीसी के निर्देश पर सोमवार को मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडों बच्चों के पास पहुंचे. उन्होंने चारों बच्चों को कपड़ा, कंबल, जूता, चप्पल, राशन व पैसा दिया. मौके पर बीडीओ ने पंचायत सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पारिवारिक लाभ दें. कहा कि बच्ची को कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/2-67.jpg">

class="size-full wp-image-992552 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/2-67.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीडीओ ने आस पड़ोस, रिश्तेदार और लोगों को सचेत करते हुए कहा कि इन बच्चों पर नजर रखें और किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मुझे सूचित करें. अनाथ बच्चों के बीच सरकारी सुविधा मुहैया कराने पर ग्रामीणों ने दिल से जिला प्रशासन और प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडों को धनवाद दिया. वहीं बीडीओ ने बाल विकास परियोजना कर्मियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि सावित्री बाई फूले जैसी महत्वाकांक्षी योजना को नजरअंदाज करने पर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी सेविका कार्रवाई के लिए तैयार रहें. किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही