Search

 
 
 

DC के निर्देश पर परिवहन और खनन विभाग रेस, गोला और कुजू रेलवे साइडिंग में चलाया सघन जांच अभ‍ियान

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है. डीसी के निर्देश पर बुधवार को परिवहन विभाग और जिला खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कुजू और गोला रेलवे साइडिंग क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. मौके पर खनिजों के परिवहन में लगे वाहनों की माइनिंग सहित विभिन्न चालानों की जांच की गई. इसके साथ ही कई अन्य दस्तावेजों की वैधता की भी जांच की गयी. जांच अभियान के दौरान लोडिंग, अनलोडिंग कार्य में लगे जेसीबी व अन्य वाहनों के भी विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक व सड़क सुरक्षा प्रबंधक विक्की आनंद सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  मेडिसिन">https://lagatar.in/50-to-60-percent-of-those-who-come-to-medicine-opd-are-in-the-grip-of-viral-ward-full-in-sadar-hospital/">मेडिसिन

ओपीडी आने वालों में 60 प्रतिशत मरीज वायरल की चपेट में, सदर अस्पताल में वार्ड फुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही