Search

 
 
 

पलानी झरना में हो रहे कार्यों का डीसी ने लिया जायजा, तेजी लाने का निर्देश

 
Ramgarh : बुधवार को डीसी माधवी म‍िश्रा ने पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पलानी झरना को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया. डीसी ने पलानी झरने तक पहुंच पथ, जमीन समतलीकरण, झरना स्थल तक सीढ़ियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : मामूली">https://lagatar.in/wife-was-beaten-to-death-in-a-minor-dispute-accused-arrested/">मामूली

विवाद में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
मौके पर सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, रामगढ़ के द्वारा डीसी को जानकारी दी गई क‍ि पलानी झरना परिसर में सीढ़ियों व पाथवे का कार्य किया गया है. जिसके निरीक्षण के क्रम में डीसी ने परिसर में शौचालय, लोगों के बैठने की व्यवस्था, प्लांटेशन, पार्किंग सहित अन्य कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने पलानी झरना के समीप पहुंच पथ पर पेवर ब्लॉक बिछाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं डीसी ने जिला योजना पदाधिकारी को पलानी झरना के संचालन के ल‍िए स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर पर्यटक मित्र चिन्हित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पलानी झरना के बाद डीसी पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर के समीप व्यू गैलरी के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने अंचल अधिकारी पतरातू को गैलरी के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीडीसी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,  अंचल अधिकारी पतरातू, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, डीएमएफटी टीम लिड व सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-an-atmosphere-of-doubt-in-jharkhand-the-governor-should-make-the-intention-of-the-election-commission-public-bandhu-tirkey/">झारखंड

में संशय का माहौल, चुनाव आयोग के मंतव्य को सार्वजनिक करें राज्यपाल : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही