- बड़कागांव व केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जान
- सांढ में विधायक ने बांटा पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र
- कंडाबेर मां अष्टभुजी के दरबार में की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh : सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को कर्णपुरा की रत्नगर्भा धरती बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का सघन दौरा किया. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांढ से किया. इसके बाद बड़कागांव चौक, केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के गर्रीकला, कंडाबेर, बेलतु के ग्रामीणों से मुखातिब हुए.
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ग्राम पंचायत सांढ में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, प्रभु श्रीराम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र का ग्रामीणों के साथ घर-घर जाकर वितरण किया. वहीं, बड़कागांव चौक पर पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. यहां बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया. इसके बाद विधायक केरेडारी प्रखंड की गर्रीकला पहुंचे. यहां कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी के दरबार में पूजा-अर्चना की. उन्होंने क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की माता से कामना की. यहां पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्र, नगाड़ा और मांदर की थाप पर थिरकते लोगों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया.
यहां के बाद ग्राम पंचायत बेलतू पहुंच कर गांवों का पैदल भ्रमण किया. बेलतु बजार चौक पर चौपाल लगा पर राम उत्सव पर चर्चा की. क्षेत्र भ्रमण के दौरान में विधायक ने आगामी 22 जनवरी को घर-घर उत्सव मनाने और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करने का ग्रामीणों से आग्रह किया. अंत में विधायक कर्णपुरा महाविद्यालय परिसर में नववर्ष के मौके पर आयोजित बड़कागांव और केरेडारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान स्कूली बच्चों ने झारखंडी संस्कृति और रीति रिवाज के साथ नृत्य- संगीत के जरिए और पुष्प वर्षा कर उनका अनोखे तरीके से स्वागत किया.
मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का विकास
करणपुरा कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कर्णपुरा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या विस्थापन है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा सीटों पर गठबंधन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेवारी है. लेकिन मैं भी मानता हूं कि अगर बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ती है, तो परिणाम सुखद होंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल में देश के विकास और उन्नति के साथ अंत्योदय के उत्थान को लेकर जो कार्य हुए, वो कांग्रेस के छह दशक के कार्यकाल पर भारी है. हम सभी संकल्प लें कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनाएंगे और भाजपा को 400 के पार पहुंचाएंगे.
सरकार से किया विस्थापितों के पुनर्वास का आग्रह
विस्थापन के मुद्दे पर सदर विधायक कहा कि यह एक गंभीर और ज्वलंत विषय है. इतिहास गवाह है कि जहां भी माइनिंग की गतिविधियां हुईं, उस इलाके का विकास नहीं हो पाया. उन्होंने सरकार से विस्थापितों के पुनर्वास की व्यवस्था करने का आग्रह किया. विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि समय का इंतजार करें, निश्चित रूप से विस्थापन के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द का भी समुचित इलाज जरूर होगा. उन्होंने कर्णपुरा महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एकमात्र केंद्र होने के बावजूद भी यह महाविद्यालय विकास से अछूता है. उन्होंने कॉलेज प्रशासन को आस्वस्त किया कि कॉलेज के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे.
ये गणमान्य रहे मौजूद
बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, केपी ओझा, दुर्गाचरण, कीर्तिनाथ महतो, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, राजेश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, मुकुटधारी महतो, टोनी जैन, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, राजु साव, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर प्रसाद, पूनम साहू, हजारीबाग लोकसभा के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, मुखिया संघ बड़कागांव के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, रंजित चंद्रवंशी, इंद्र भूषण, नरेश महतो, सुमन गिरी, बचनदेव कुमार, बैजनाथ साहू, सत्यभामा, रेखा देवी, बद्रीनारायण सिंह, निरंजन प्रसाद, फजरूद्दीन, ज्योति, आदित्य सोनी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उपेंद्र महतो, ज्ञानेश्वर शर्मा, कुणाल किशोर, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, बड़कागांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, हजारीबाग सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे.
हजारीबाग में निकाली गई कीर्तनमयी शोभा यात्रा
- प्रकाश पर्व : पंजाब से आए सिख कलाकारों ने दिखाये आकर्षक करतब
- महिलाएं कर रही थी शबद कीर्तन, बच्चे गा रहे थे गुरुवाणी
हजारीबाग : गुरु गोविंद सिंह की 357 वीं जयंती 17 जनवरी को है. सिख पंथ के दसवें गुरुगोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई. शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया. रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय पिलाई और प्रसाद वितरण किया. शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे. इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे.
गुरु गोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई. इसमें सिख समुदाय के सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए. शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था, जो आकर्षण का केंद्र रहा. युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया. महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं. बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे. शोभा यात्रा के बीच गुरुग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी.इसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे. महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के आगे झाड़ू लगा रही थी. रास्ते में फूलों का वर्ष किया जा रहा था. शोभायात्रा शहर के गुरु गोविंद सिंह रोड,अन्नदा चौक, बुढ़वा महादेव रोड, बंसीलाल चौक, मेन रोड होते हुए गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई.जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया. शामिल लोगों को चाय नाश्ता कराया और प्रसाद वितरण किया. अन्नदा चौक पर भैया अभिमन्यु प्रसाद के नेतृत्व में शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई थी. दर्जनों दूसरे धर्म के लोग शोभायात्रा का स्वागत किया और आपसी भाईचारा का भी संदेश देने की कोशिश की. इस दौरान पंजाब से आए करतबबाज ने अपने करतब से लोगों का दिल जीत लिया.
गुरुद्वारा कमेटी हजारीबाग के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के लिए प्रकाश पर्व सबसे अहम पर्व होता है. दसवीं गुरु के याद में शोभा यात्रा निकाली गई है. जिन्होंने मानवता धर्म के लिए अपने परिवार माता-पिता बच्चों को भी छोड़ कर देश के लिए कुर्बान हो गए. उन्होंने कहा कि पंजाब के रोपड़ से करतब दिखाने के लिए सिख भाई पहुंचे हैं. तो गुरुवाणी धनबाद के जौली छावड़ा कर रहे हैं. इसके अलावा कोडरमा, चतरा से भी सिख समुदाय के लोग पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी और भतीजों ने गर्भवती महिला को पीटा, मौत के बाद मायकेवालों ने किया बवाल
मुखिया ने किया पूजित अक्षत का वितरण, सैकड़ों की संख्या में रामभक्त हुए शामिल
- पांडेयबारा व जवनपुर में निकली भव्य शोभायात्रा
- 22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव मनाने की अपील
चौपारण : पांडेयबारा एवं जवनपुर में शनिवार को विहिप और बजरंग दल द्वारा घर-घर जाकर अयोध्या से आये पूजित अक्षत का वितरण किया गया. इस दौरान पांडेयबारा मुखिया रेखा देवी, जवनपुर मुखिया जानकी यादव, पांडेयबारा उप मुखिया संजय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों की टोली द्वारा गाजे-बाजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ व जय श्रीराम के जयकारे के साथ चल रही थी.
इस अवसर पर मुखिया जानकी यादव ने कहा कि 22 जनवरी से पूर्व सभी मंदिर एवं घर को दीपावाली के पर्व की भांति सजाएं. पांडेयबारा में मुनेश्वर गुप्ता ने पूजित अक्षत, आरएसएस के शंकर सुमन ने राम मंदिर का चित्र एवं उप मुखिया संजय गुप्ता ने निमंत्रण पत्रक का वितरण किया. साथ ही लोगों से 22 जनवरी के दिन घरों में दीपोत्सव मनाने, भजन कीर्तन करने और मिठाइयां बांटने की अपील की गई. उप मुखिया ने कहा कि 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर के मंदिर में जलाएं, राम नाम का जाप करें और प्रभु श्रीराम की सपरिवार आरती करने के बाद अंत में प्रसाद वितरण करें.
वहीं मुनेश्वर गुप्ता ने सभी सनातनियों से आग्रह किया कि आसपास के सभी मंदिरों को अयोध्या धाम का प्रतीक मान कर 22 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान , महाआरती व अपने-अपने घरों में दीपोत्सव जरूर मनाएं. शोभायात्रा में अमित सिंह, गौरी साव, विशाल कुमार, राजेंद्र राणा, प्रभु राम, चंदन राणा, राजेश राम, संदीप राम, राहुल राणा, अभय यादव, रितेश गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल रहे.