Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेतरहाट की तर्ज पर झारखंड के आवासीय और इंदिरा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा

Shruti Singh Ranchi: नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर झारखंड के आवासीय और इंदिरा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा होगी. इसे लेकर झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड सरकार द्वारा नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर संथाल परगना, कोल्हान प्रमंडल में संचालित आवासीय विद्यालय और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग के सत्र 2023- 24 में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसे लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जून तय की गई है. इसके बाद छात्रों के द्वारा आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने की तिथि 17 जून तक तय की गई है. इसे पढ़ें- मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-one-bsf-jawan-killed-two-assam-rifles-injured-in-gunfight-with-insurgents/">मणिपुर

: विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल

झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य

नेतरहाट विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को इस संबंध में सक्षम प्राधिकार अंचलाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र शामिल करना होगा. प्रवेश परीक्षा एक स्तरीय होगी. यह परीक्षा एक पाली में ढाई घंटे की होगी. जिसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान विषय से प्रश्न शामिल होंगे. प्रत्येक विषय में पांच अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकृति और 15 अंकों के विषयनिष्ट प्रकृति के प्रश्न शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/dr-rk-gupta-became-in-charge-director-rims-took-charge/">रिम्स

के प्रभारी निदेशक बने डॉ आरके गुप्ता, पदभार ग्रहण किया
प्रवेश परीक्षा में पूछे जानेवाले प्रश्नों का स्तर पांचवी कक्षा तक होगा.अंतिम रूप से चयनित 100 छात्रों का नामांकन चिकित्सीय जांच एवं सभी प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही