Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवराज की तर्ज पर हेमंत भी बर्बरता की शिकार आदिवासी बेटियों के परिजनों से माफी मांगें : प्रतुल शाहदेव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी बर्बरता की शिकार बेटियों के परिजनों से माफी मांगें. शिवराज सिंह ने बर्बरता के शिकार आदिवासी युवक के पैर धोते हुए पानी को सिर पर लगाया. आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया और चौहान ने पीड़ित से माफी मांगी. झारखंड में भी आदिवासी बेटियों पर बर्बरता हुई है. हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा बेटियों की इज्जत लूटी गई है. कहीं किसी बेटी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया तो कहीं किसी को जिंदा फांसी पर लटका दिया गया. मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता होती और इन बेटियों के घर जाकर परिजनों से माफी मांगने का साहस जुटाया होता तो पीड़ित परिवारों को भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हिम्मत बढ़ती. प्रशासन भी और सजग होता, लेकिन पूरे झारखंड की तो बात छोड़िए मुख्यमंत्री दुमका और बरहेट के अपने क्षेत्र में भी नहीं गए. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही