Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नव वर्ष के मौके पर डीएवी बरकाकाना के बच्चों के निकाली प्रभातफेरी

Ramgarh : डीएवी बरकाकाना आर्य संस्कृति एवं परंपरा का निर्वहन करती है. इसी के तहत बुधवार को नया नगर बरकाकाना कॉलोनी में डीएवी बरकाकाना के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई. बच्चे थाना चौक, अंबेडकर चौक, दुर्गी बाजार, हनुमान मंदिर चौक होते हुए डीएवी बरकाकाना पहुंचे. इस अवसर पर वर्ग सप्तम की कोमल ने नव संवत्सर पर अपने विचार व्यक्त किए. बच्चियों ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया गया. मौके पर सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या क्षेत्रीय अधिकारी उर्मिला सिंह ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राचीन काल से यह तिथि हमारे लिए विशेष महत्व रखता है, आज के ही दिन चैती दुर्गा पूजा का आरंभ माना जाता है. ऋतु परिवर्तन चक्र आज से ही बदलता है. पतझड़ के पश्चात पेड़ नए पत्तों को धारण करते हैं. प्रकृति नए रूप में हमारे सामने प्रस्तुत होती है. सचमुच में आज का दिन हमारे लिए उत्साह से परिपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-house-bjp-leaders-are-proving-themselves-by-tearing-clothes-proceedings-adjourned-till-2-pm/">सदन

में बोले CM – भाजपा नेता कपड़े फाड़कर खुद को सिद्ध कर रहे रामभक्त, हंगामे से कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही