Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व एथलेटिक्स दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने दिखाया दम

Hazaribagh : विश्व एथलेटिक्स दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने दम दिखाया. इस मौके पर प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रकार के खेल और पेंटिंग्स प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसका नेतृत्व करते हुए शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि एथलेटिक्स को बढ़ावा देने, खेल और फिटनेस के लिए छात्र-छात्राओं और युवाओं के बीच प्रत्येक वर्ष सात मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 1996 में हु़ई थी. मुख्य अतिथि तापस चक्रवर्ती ने कहा कि एथलेटिक्स सभी खेलों का मूल है. यही कारण है कि एथलेटिक्स को सभी खेलों की जननी कहा जाता है. प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा ने कहा बताया कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. इस प्रकार की खेल गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. वहीं न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित 1988 के विश्व मैराथन में 20वां स्थान लानेवाले भारत के प्रतिनिधित्वकर्ता कटकमसांडी स्थित गदोखर के खिलाड़ी कामेश्वर रविदास ने ऑनलाइन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर 23 अप्रैल को रांची में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ी विकेश कुमार सिंह को पुष्प माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. रस्सी कूद में प्रथम प्रियंका कुमारी, द्वितीय आरती कुमारी, तृतीय विद्या कुमारी, पुशअप में प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय बादल कुमार, तृतीय दीपक यादव, पेंटिग्स में प्रथम श्रीजल, द्वितीय मीली कुमारी और तृतीय समा कुमारी को मेडल से सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक विजय मसीह, अजय बैठा, इमरान अयूब हुसैनी, महेंद्र प्रसाद, भारती नायक, अशोक कुमार, सदा सदफ, सुजाता, प्रमिला कुमारी एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/suspicious-death-of-undertrial-prisoner-of-latehar-mandal-jail/">लातेहार

जेल के विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस की पिटाई से मरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही