Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के आदेश पर वृद्धा लालो कारवाईन को मिला पेंशन

  • अब लालो को घर पर ही होगा पेंशन का भुगतान
  • लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्वालखाड़ को मूलभूत सुविधा देने की प्रक्रिया
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्वालखाड़ गांव की वयोवृद्ध महिला लालो कारवाईन को मई माह तक के वृद्धा पेंशन का भुगतान कर दिया गया है. अब भविष्य में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाएगा. साथ ही, लालो कारवाईन समेत गांव के सभी लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/obcs-to-get-27-per-cent-reservation-in-jharkhand-obc-morcha/">झारखंड

में ओबीसी को मिले 27 फीसदी आरक्षण : ओबीसी मोर्चा

यह है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि वृद्ध लालो कारवाईन वृद्धा पेंशन के लिए 5 दिनों से प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा रही थीं. बायोमैट्रिक काम नहीं करने के कारण पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा था. दूरस्त गांव से उसे भार में उठाकर कर पिछले पांच दिनों से प्रज्ञा केंद्र लाया जा रहा था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को मामले की जांच कर लालो कारवाईन को पेंशन और उनके परिवार को अन्य जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने, ग्वालखाड़ गांव को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने एवं योजनाओं के अधिकार से कोई वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ें-स्कूल">https://lagatar.in/school-of-excellence-received-four-times-more-applications-than-seats/">स्कूल

ऑफ एक्सीलेंस के लिए तय सीट की तुलना में चार गुना अधिक आवेदन आए
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही