Search

 
 
 

सीएम के आदेश पर स्वास्थ्य महकमा एक्टिव, 7 जनवरी से 12 जिलों में RT-PCR लैब होगा शुरू

 
Ranchi: कोरोना के बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रोन वैरिएंट बीएफ-7 को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है. 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. सीएम का आदेश मिलते है स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है. कोरोना के नए वैरिएंट को गंभीरता से लेते हुए झारखंड की सुरक्षा के लिए 12 जिलों में सात जनवरी से कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी. इसे पढ़ें- विधायक">https://lagatar.in/mla-bhushan-bada-took-the-injured-youth-to-the-hospital-in-his-vehicle/">विधायक

भूषण बाड़ा ने जख्मी युवक को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

इन जिलों में शुरू हो जाएगा 7 जनवरी से कोरोना आरटी-पीसीआर लैब

राज्य के 12 जिलों में स्थापित आरटी-पीसीआर लैब में सात जनवरी से कोरोना की जांच शुरू होगी. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 से निपटने के लिए इन जिलों में आरटी-पीसीआर जांच शुरू करने के निर्देश संबंधित सिविल सर्जनों को दिए हैं. अभी तक इन जिलों के सैंपल जांच के लिए दूसरे जिलों के मेडिकल कॉलेजों या सदर अस्पतालों को भेजे जाते थे. जहां पूर्व में लैब स्थापित की जा चुकी थी. जिन जिलों में सात जनवरी से जांच शुरू करने केा निर्देश दिया हैं, उनमें गढ़वा, गिरिडीह, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, जामताड़ा, पाकुड़, कोडरमा, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-akash-mahto-will-go-on-indefinite-hunger-strike-for-five-to-five-years-for-ambulance/">चांडिल

: एंबुलेंस के लिए पांच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे आकाश महतो

झारखंड में आरटी-पीसीआर लैब की संख्या होगी 27

झारखंड में 27 आरटी-पीसीआर लैब स्थापित करने की तैयारी स्वास्थ विभाग ने किया है. इसी कड़ी में 8 लैब पूरी तरह से संचालित किए जा रहे हैं. जबकि 7 जनवरी से 12 लैब शुरू हो जाएगा. इसके अलावा 7 और आरटी-पीसीआर लैब को लेकर विभाग काम कर रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही