Search

 
 
 

सांसद की अनुशंसा पर 6 मरीजों को पीएम आपदा राहत कोष से मिले 15 लाख

 
Ranchi : सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से पिछले 3 महीने में 6 लोगों को असाध्य रोगों के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की राशि दी गई है. मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों को उनके बेहतर इलाज के लिए यह राशि भेजी गई है. सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. जिन लोगों को राहत कोष से राशि मिली है ,वे सभी रांची लोकसभा क्षेत्र के निवासी हैं. हटिया निवासी रिद्धिका तिवारी, कोकर निवासी सानवी राय, रातू रोड निवासी आशीष तिग्गा और हरमू निवासी अभिजीत कुमार चंद्रवंशी को 3-3 लाख रुपये इलाज के लिए दिये गये हैं. जबकि पंडरा निवासी राजाराम सिंह को 2.5 लाख और खलारी निवासी उमा देवी के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है. इनमें 2 कैंसर के मरीज हैं, जबकि अन्य लोग भी असाध्य रोगों से पीड़ित हैं. इन सबका उपचार वेल्लोर, मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे महानगरों में बड़े अस्पतालों में हो रहा है. इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-accused-of-raping-a-minor-and-extremist-violence-police-sent-to-jail/">गढ़वा

: नाबालिग से रेप और उग्रवादी हिंसा के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही