Search

 
 
 

जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल पूरा

 
Ranchi : रांची जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल खत्म पूरा हुआ. शनिवार को 5 चक्रों की खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. 4.5 अंकों के साथ ऋषिराज, आदिति राज, बुदेव त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता गुरू नानक स्कूल रांची के सभागार में चल रही है. रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे. साथ ही सचिव नवजोत अलंग रूबल, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, सह सचिव रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकाश कुमार और गुरू नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/ranchi-team-selection-for-jharkhand-sub-junior-championship-completed/">झारखंड

सब जूनियर चैंपियनशिप के लिए रांची टीम का चयन संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही