Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेना भर्ती रैली के छठे दिन राज्य के 1035 युवाओं ने अग्निवीर जीडी के लिए दिखाया दम

Ranchi : सेना भर्ती रैली के छठे दिन गुरुवार को राज्य के 1035 युवाओं ने अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए अपना दम दिखाया. राज्य के तीन जिला गिरिडीह, खूंटी व साहिबगंज के युवा गुरुवार को पूरे जोश के साथ सेना भर्ती रैली में शामिल हुए. रांची के सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने आने वाले दिनों में बहाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा, वे रैली स्थल पर आने से पहले एडमिट कार्ड व रैली नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित दिन ही रैली स्थल पर रिपोर्ट करें. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों को रैली स्थल पर साथ लेकर आएं, जैसे योग्यता अनुसार मार्कशीट, बोर्ड प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, सरपं व पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, जाति प्रमाण पत्र, एफिडेविट आदि. इससे शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन व समय पर रैली स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है. शुक्रवार को अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए राज्य के पलामू व देवघर के अभ्यर्थी सेना बहाली में अपना दम दिखाएंगे. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-expressed-displeasure-over-vacant-posts-in-health-department/">हाईकोर्ट

ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही