Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ... मोहब्बत की दुकान खुली..

NewDelhi : कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है कर्नाटक में बंपर जीत हासिल किये जाने को लेकर राहुल गांधी ने आज दोपहर बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है. कहा कि कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किये थे, . हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे. चुनाव आयोग से मिले ताजा आंकड़ों केअनुसार कर्नाटक के चुनाव रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. सभी 224 सीटों पर आये रुझानों के अनुसार कांग्रेस अभी 128 सीटों पर आगे चल रही है. दो सीटों पर वह जीत चुकी है. वहीं भाजपा 66 सीटों पर आगे है. जेडीएस 22 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं.

कर्नाटक वासियों ने कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया : मल्लिकार्जुन खड़गे 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को जनता जनार्दन की जीत करार दिया है. कहा कि लोगों ने भाजपा के खराब शासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट डाला. खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को संदेश भेजा है कि वो आज शाम तक यहां पहुंचें. आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षक भेजे जाने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कांग्रेस की जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन जनता जनार्दन की जीत है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही